हुज़ूर: रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील डांस करने वाले युवक के ख़िलाफ़ की गई कार्रवाई:- भोपाल पुलिस कमिश्नर
Huzur, Bhopal | Sep 16, 2024 भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील डांस करने वाले युवक के ख़िलाफ़ श्यामला हिल्स थाने में धारा 296 BNS के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी की पहचान हो गई है, लेकिन अभी भी उसकी पहचान सत्यापित की जा रही है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और कानूनी कार्रवाई करने के लिए काम कर रही है।