गुना नगर: गुना: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पाल बघेल समाज ने निकाली शोभायात्रा, सुशासन का प्रतीक बताया
गुना में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वी जन्म जयंती पर 31 मई को हनुमान चौराहे से पाल बघेल समाज ने विशाल शोभायात्रा निकाली। विभिन्न मार्गो से होकर न्यू टेकारी रोड अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर पहुंची जहा पर प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रम हुए। वक्ता बोले, भारतीय इतिहास की महान शासिका थी उनका राज्य सुशासन का प्रतीक रहा है।