तिरोड़ी: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ, क्षेत्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पूरे विकासखंड में उत्साह के साथ मनाया गया। जनपद पंचायत कटंगी की सभी ग्राम पंचायतों से लेकर नगर पंचायत कटंगी तक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। स्कूल, आंगनबाड़ी, सार्वजनिक स्थानों और उद्यानों में विविध प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों, अधिकार