शाजापुर: SP ने आपराधिक मामले में फरार चल रहे एक आरोपी पर घोषित किया ₹3000 का इनाम
शाजापुर रविवार को दोपहर 2:बजे मिली जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के कोतवाली थाने में विभिन्न धाराओं में फरार चल रहे आरोपी विजय उर्फ डॉन पिता कैलाशचन्द्र निवासी मारवाड सेरी शाजापुर की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने 3 हजार रूपये का नगद ईनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।