गढ़मुक्तेश्वर: गांव चित्तौड़ा की मढ़ैया के पास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध देसी शराब बरामद
जनपद हापुड़ में एसपी कुमार ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव चित्तौड़ा की मढैया के पास से एक शराब तस्कर सुनील को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध देशी शराब बरामद की है जिसके खिलाफ पुलिस ने वैधानिक कार्रवाईकी है।