गढ़मुक्तेश्वर: गांव पलवाड़ा के पास पुलिस ने कैंटर से नगदी चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार, ₹21,500 नगदी बरामद
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत ब्रजघाट में खड़ी कैंटर से नगदी चोरी करने वाले चोर अनस को गिरफ्तार कर लिया है जो जनपद बिजनौर के निवासी है और चोर के कब्जे से चोरी की गई 21 हजार 500 रुपए नगदी बरामद की है जिसके बाद गिरफ्तार चोर के खिलाफ पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।