गढ़मुक्तेश्वर: गांव बदरखा में पारिवारिक विवाद के दौरान दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, झगड़े में दो महिलाएं घायल, पुलिस जांच में जुटी
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र गांव बदरखा में पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ है झगड़े के दौरान 2 महिला भी घायल हो गई है बताया जा रहा है की सास बहू में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।