बिंदकी: बिंदकी के निकट पावर हाउस में भाकियू अराजनैतिक गुट की बैठक हुई, समस्या न सुनने पर तहसील में महापंचायत का ऐलान
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के निकट खजुहा रोड स्थित पावर हाउस में गुरुवार को दिन में करीब 1 बजे से समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की एक बैठक हुई। जिसमें अधिकारियों द्वारा यूनियन की कोई समस्या न सुनने पर नाराजगी जाहिर की गई। यूनियन की तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने शुक्रवार को तहसील बिंदकी में महापंचायत का ऐलान किया।