बानसूर: बानसूर कॉलेज के कर्मचारी ने लौटाए एटीएम में मिले ₹10 हजार, पेश की ईमानदारी की मिसाल
Bansur, Alwar | Apr 3, 2026 बानसूर के राजकीय कॉलेज में कार्यरत सहायक कर्मचारी प्रेमचंद यादव ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एटीएम में मिले 10 हजार रुपये बैंक को लौटा दिए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर कॉलेज कार्य से बाहर गए प्रेमचंद निजी काम से एटीएम पहुंचे।