कानपुर: पनकी थाना क्षेत्र के पत्रसा गांव में एक दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा गांव में एक दंपति ने रविवार सोमवार मध्य रात्रि जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मोहल्ले वालों की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और दोनों को हैलट में एडमिट कराया। सोमवार सुबह 5 बजे दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों की सूचना पर पनकी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची और जांच शुरू कर दी है।