नवाबगंज: बेटे पर उबलती सब्जी फेंककर प्रेमी संग फरार हुई महिला, पुलिस ने किया बरामद
नवाबगंज क्षेत्र में एक महिला के अपने बेटे पर उबलती सब्जी फेंकने और बाद में कथित प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी युवक की तलाश जारी है। पीड़ित पति के अनुसार, 25 अप्रैल को उनका बेटा गैस से लगी आग में झुलस गया था, जिसके बाद उसका इलाज स्थानीय अस्पताल और फिर जिला अस्पताल में कराया गया। इसी दौरान 1 मई को