राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, झारखंड के विकास पर हुई चर्चा
नई दिल्ली: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को झारखंड की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और राज्य के विकास, सुशासन तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान झारखंड के समग्र विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। राज्यपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के विकास को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन और महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
राजभवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बैठक में झारखंड के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई और राज्य के हित में आगे भी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।
#Jharkhand #SantoshKumarGangwar #NarendraModi #PMModi #RajBhavan #NewDelhi #JharkhandNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #IndiaNews #Politics #GoodGovernance #Development #ViralNews #TrendingNow #NewsUpdate #BJP #Governance #TodayNews