महोबा: कीरत सागर के पास युवतियों से छेड़खानी पर बाबा की पिटाई, पुलिस ने किया हिरासत में
Mahoba, Mahoba | Apr 9, 2026 कीरत सागर स्थित महाराजा ढाबा के पास एक कथित बाबा द्वारा युवतियों से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाबा ने अश्लील टिप्पणियां कीं, जिस पर युवतियों ने विरोध करते हुए परिजनों को बुला लिया। मौके पर हंगामा हुआ और भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।