सांगोद: सांगोद थाना इलाके में राजगढ़ नहर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Sangod, Kota | Jan 27, 2025 जिले के सांगोद थाना इलाके में राजगढ़ नहर के निकट अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। सांगोद थानाधिकारी लाखन सिंह ने सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे बताया कि मोटरसाइकिल सवार श्याम बिहारी पुत्र कन्हैया लाल निवासी चोमा मालियांन गांव से अंता सब्जी लेने जा रहा था कि राजगढ़ नहर के निकट चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी।