सांगोद: बोरखेड़ा में तुलसी रिसोर्ट के सामने वारदात की फिराक में घूम रहे बदमाश को गिरफ्तार, एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद
Sangod, Kota | Jan 26, 2025 शहर की बोरखेड़ा पुलिस ने थाना इलाके के तुलसी रिसोर्ट के सामने मानपुरा नहर पर एक शातिर बदमाश को वारदात की फिराक में घूमते गिरफ्तार कर उससे एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस उप अधीक्षक लोकेंद्र पालीवाल ने रविवार शाम साढ़े 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक तुलसी रिसोर्ट के सामने मानपुरा नहर पर अवैध हथियार लेकर खड़ा