सांगोद: सांगोद उपखंड मुख्यालय के महाराव भीम सिंह स्टेडियम में उपखंड अधिकारी ने किया ध्वजारोहण
Sangod, Kota | Jan 26, 2025 सांगोद में रविवार को सुबह 9 बजे गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सांगोद में उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह महाराव भीम सिंह स्टेडियम में हुआ। समारोह में एसडीएम रामअवतार मीणा ने ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी। कार्यक्रम में सांगोद पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार, थाना अधिकारी लाखन सिंह, वीरांगना मधुबाला मीणा समेत अन्य कई विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।