उचकागांव: मीरगंज में दुर्गा पूजा पंडालों की जांच, एसडीएम-एसडीपीओ को मिले गायब सीसीटीवी और लाइसेंस
गोपालगंज के मीरगंज में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज कर दी है. शनिवार सुबह हथुआ के एसडीएम संतोष कुमार और एसडीपीओ राजेश प्रसाद ने मीरगंज थानाध्यक्ष राजीव रंजन के साथ विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इस दौरान कुछ पंडालों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे मिले, जबकि कुछ पूजा समितियों की ओर से आयोजन का लाइसेंस नहीं लिया गया था.