मुजफ्फरपुर जिले के औराई अंचल कार्यालय पर जलजमाव से निजात हेतु रतवारा पश्चिमी पंचायत के मुखिया अबू बकर का अनिश्चितकालीन धरना राजस्व अधिकारी के आश्वासन पर समाप्त हो गया। वहीं बुधवार दोपहर करीब तीन बजे में सीओ ने स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई की तैयारी में जुट गए हैं। मुखिया तीन दिन से अंचल परिसर में धरने पर थे।