जलालाबाद: पीरगंज में जलभराव से लोगों का हाल बेहाल, सपा ने नगर पंचायत पर साधा निशाना
शाहजहांपुर के आदर्श नगर पंचायत अल्हागंज के मोहल्ला पीरगंज में जलभराव की समस्या से लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। सड़कें तालाब में तब्दील हैं और ओवरफ्लो नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय निवासी, स्कूली बच्चे और राहगीर बदबूदार पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया.