कौंच: सरोजिनी नायडू पार्क स्थित पानी की टंकी पर चढ़ा मानसिक कमजोर किशोर, रेलिंग से लटकता देख मची अफरा-तफरी, युवकों ने बचाई जान
Konch, Jalaun | Jun 21, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर रात करीब 11 बजे सरोजिनी नायडू पार्क स्तिथ पानी की टंकी पर चढ़े मानसिक रूप से कमजोर 12 वर्षीय किशोर को रेलिंग से लटकता देख अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद दो युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए टंकी पर चढ़कर किशोर की जान बचाई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने परिजनों को बुलाकर किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया है।