⚡ अमरपुर की बिजली समस्या पर विधायक जयंत राज ने CM के सामने उठाई आवाज!
अमरपुर में बिजली कटौती और 12-13 साल पुराने जर्जर तारों से लोग परेशान हैं। अब इस मुद्दे को लेकर विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत राज ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर दो मांग पत्र सौंपे हैं।
📌 पहली मांग: अमरपुर और शंभूगंज के पुराने जर्जर तारों को बदलकर उच्च क्षमता वाले तार लगाए जाएं, ताकि बार-बार तार जलने और टूटने से होने वाली बिजली कटौती पर रोक लगे।
📌 दूसरी मांग: शंभूगंज के परमानंदपुर पंचायत में नया पावर सब स्टेशन बनाया जाए, जिससे मालडीह, भरतशीला, गुलनी-कुशहा, भरतपुर और पोकरी समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बेहतर हो सके।
अब सवाल है—मांग पत्र तो सौंप दिया गया, क्या अमरपुर की बिजली समस्या का समाधान भी जल्द होगा? ⚡
आपके इलाके में बिजली की स्थिति कैसी है? कमेंट में बताइए। 👇
#Amarpur #Banka #JayantRaj #BijliSamasya #Shambhuganj #BiharNews #AmarpurNews
Amarpur, Banka | Aug 22, 2026