मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर मे घायल अवस्था मे मिला बाघ,इलाज कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा, निगरानी जारी
Manpur, Umaria | Jun 28, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र के बिरुहली बीट मे एक बाघ घायल अवस्था मे मिला।घायल मिले करीब तीन वर्षीय नर बाघ का सफल इलाज किया गया। पार्क प्रबंधन की टीम ने इलाज के बाद बाघ को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया है। वन विभाग की टीम हाथियों और गश्ती दल की मदद से अब उसकी लगातार निगरानी कर रही है।