नामकुम: लोअर बाजार थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | May 17, 2026 लोअर बाजार थाना क्षेत्र से चोरी करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रविवार शाम करीब पांच बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि एक घर से मोबाइल फोन और नकदी चोरी होने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।