धौलपुर: मचकूंद रोड पर दुकानदारों ने जमकर किया हंगामा, नगर परिषद पर मनमानी का आरोप लगाया
धौलपुर शहर में शरद महोत्सव पूरी तरह शुरू होने से पहले ही विवादों से घिर गया है। गुरूवार शाम को नगर परिषद धौलपुर ने मचकुण्ड मार्ग के फुटपाथ पर अस्थाई दुकान लगाकर बैठे दुकानदारों की दुकान पर बुल्डोजर चला दिया। अपने रोजगार का अपनी आंखो के सामने दमन होते देख गरीब दुकानदार, नगर परिषद के अधिकारियों से भिड़ गए। उन पर ठेकेदार के इशारे पर कार्रवाई करने का आरोप लगाने ल