धौलपुर: करौली धौलपुर हाईवे पर सड़क हादसे में मामा-भांजे सहित 4 लोग घायल, शादी समारोह से लौटते समय ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
धौलपुर-करौली हाईवे पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार मामा-भांजे सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों के परिजनों ने बताया कि ऑल्टो कार में सवार सभी लोग बाड़ी इलाके मे