धौलपुर: सुरजीत वाटिका के बनने से धौलपुर की खूबसूरती में चार चांद लगे: श्रीनिधि बीटी
राजाखेड़ा बाईपास ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार को सुरजीत वाटिका का उद्घाटन जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर मौके पर मौजूद लोगों को जिला कलेक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि धौलपुर वाटिका एक अनूठा उदाहरण है। इसी तरह आमजन को शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आगे आना चाहिए, यह वाटिका एक मील का पत्थर साबित होग