भदोही: सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत, रामरायपुर निवासी हौसिला प्रसाद के रूप में हुई पहचान
भदोही कोतवाली क्षेत्र के इंदिरामील चौराहे के पास सड़क हादसे में घायल वृद्ध की एमबीएस से जिला अस्पताल रेफर करने के बाद उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामरयपुर निवासी हौसला प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।