ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद का बूथ डे के तहत जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
ऊँचाहार कस्बे के प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में भारत व राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के नाम बढ़ाने को लेकर बीएलओ द्वारा कैम्प लगाया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।शनिवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बूथ का निरीक्षण कर बीएलओ को जरूरी दिशा निर्देश दिए, इसके अलावा विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया है।