मुंगावली: मुंगावली पुलिस ने रतभानपुर गांव की पुलिया के पास कच्ची शराब बेचने पर 32 वर्षीय व्यक्ति पर किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को सोमवार को शाम लगभग 7 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि रतभानपुर गांव की पुलिया के पास में कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से बरवाह निवासी राजपाल लोधी उम्र 32 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।