मूसानगर थाना क्षेत्र के कृपालपुर के लवकुश ने बताया कि चाचा रामऔतार घर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर में काम कर रहे थे। तभी उनके हाथ में जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन वृद्ध को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।