महोबा: सिंघनपुर बघारी गांव में गरीब व्यक्ति ने PM आवास के लिए लगाई गुहार, संपूर्ण समाधान दिवस में SDM को दिया प्रार्थना पत्र
Mahoba, Mahoba | May 16, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के सिंहनपुर बघारी निवासी अरविंद सिंह ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की। प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि वह बहुत गरीब है और उसके पास रहने के लिए कोई मकान नहीं है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। आय का भी कोई अन्य स्रोत नहीं है।