सिमडेगा: अंबेडकर चौक पर पंचायत के डिजिटल प्रज्ञा केंद्र ने मांगों को लेकर शुरू की हड़ताल
सिमडेगा अंबेडकर चौक के पास सोमवार को 12:00 बजे से पंचायत के डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन डिजिटल हड़ताल की शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष शिशिर टोप्पो ने कहा कि सरकार महज 2400 रुपए में हमें काम करवा रही है जो कि नियम संगत नहीं है ।हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।