धरहरा अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में रविवार शाम 4:00 जमालपुर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद राकेश तिवारी ने की।बैठक में उपस्थित लोगों ने अंचल कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और आम जनता से हो रही परेशानियों पर चिंता व्यक्त की। पार्षद राकेश तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अब आवाज बुलंद करनी होगी।