मऊरानीपुर: मऊरानीपुर के दमेले चौक में जुए का फड़ लगाने का आरोप, वीडियो वायरल; पुलिस से कार्रवाई की मांग
झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दमेले चौक में कथित तौर पर खुलेआम जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दमेले चौक निवासी मुकेश सोनी ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने शाम से देर रात तक जुआ खेलने और शराब पीकर गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है