अम्बाला: हरियाणा पुलिस जिसे ढूंढ रही वह कातिल पैसे मंगवा रहा, बच्चे को किडनैप कर की थी हत्या
Ambala, Ambala | Apr 14, 2024 अंबाला कैंट में 13 साल के गौरव की हत्या की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है। हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी पड़ोसी अश्वनी पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। वह अलग-अलग नंबरों से अपने परिजनों से संपर्क कर रहा है।गौरव के पड़ोसियों के मुताबिक, अश्वनी ने अपने जानकार को कॉल करके बोला था कि 3 दिन से भूखा हु।