अम्बाला: पूर्व मंत्री विज ने कहा- कैंट के अलावा कहीं चुनाव प्रचार नहीं करेंगे
Ambala, Ambala | Apr 14, 2024 हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज का दर्द फिर छलक उठा। विज ने कहा कि वे अपनी अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र के अलावा कहीं भी चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। अंबाला कैंट से कमल खिलाएंगे। कहा कि अब मेरे साथ जो हुआ, मुझे समझ में आ गया है। इसलिए मैं अब यहीं रहूंगा।