अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर किसानों ने मनाई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती
Ambala, Ambala | Apr 14, 2024 शंभू बॉर्डर पर आज किसान आंदोलन के दौरान किसानों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर किसानों ने कहा कि देश के संविधान में बाबा साहेब ने देश के हर नागरिक को अभिव्यक्ति की आजादी दी थी। लेकिन सत्ताधारी भाजपा सरकार किसानों से यह आजादी छीनने का काम कर रही है।