अम्बाला: सुबह से हुई बारिश की वजह से नहीं हुआ किसानों की फसलों को नुकसान
Ambala, Ambala | Apr 14, 2024 सुबह हुई बरसात से ये लग रहा था कि अनाज मंडी मे आया गेहूं भीग जायेगा और किसानों का काफी नुक्सान हो जायेगा लेकिन मंडी मे व्यवस्था ठीक होने के कारण व आवक अभी ज्यादा न होने के कारण किसानों का पीला सोना भीगने से बच गया लेकिन बाहर पड़ा कुछ क्विंटल गेहूं तिरपाल ढकी होने के बावजूद भी थोड़ा भीग गया।