अम्बाला: अधोया गांव में भीषण सड़क हादसे में 18 लोग हुए घायल
Ambala, Ambala | Apr 14, 2024 अंबाला के बराडा के श्रद्धालुओं से भरा मिनी ट्रक पलट गया, जिसमे 18 श्रद्धालु घायल हो गए। ये सभी लोग त्रिलोकपुर से माथा टेककर वापस कैथल लौट रहे थे, इस बीच अंबाला के पास बराड़ा के गांव अयोध्या में मिनी ट्रक का टायर फटने से ट्रक पलटी खाकर गिर गया। जिसमें बैठे सभी श्रद्धालु घायल हो गए। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।