प्रयागराज: चैत्र नवरात्रि और रामनवमी को लेकर कमिश्नरेट प्रयागराज में पुलिस ने किए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में चैत्र नवरात्रि रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं,जगह-जगह पुलिस तथा RAF के जवान तैनात किए गए हैं, कई संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है,तथा रामनवमी को लेकर निकलने वाली शोभायात्रा पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।