बिंदकी: गोधरौली गांव से लापता वृद्ध का 21 घंटे बाद भी नहीं चल सका पता, पुलिस को दी गई सूचना
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव निवासी नारायण सिंह चौहान उम्र लगभग 60 वर्ष बुधवार को दिन में करीब 1:00 बजे अचानक लापता हो गए। इसके बाद घर वापस नहीं आए। गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे तक यानी लगभग 21 घंटे बीत जाने के बावजूद भी वृद्ध का कोई पता नहीं चला। इस मामले में उनके छोटे भाई भारत सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।