शिवपुरी नगर: डेहरवारा गांव: शादी का कार्ड देने के बहाने आकर मारी गोली, ज़मीन विवाद में बुजुर्ग की मौत, आरोपी खुलेआम घूम रहे
शिवपुरी के डेहरवारा गांव में 22 अप्रैल को 3 अज्ञात युवकों द्वारा एक बुजुर्ग महिला की सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतका के बेटे ने बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। बेटे मुनेश धाकड़ ने 6 बीघा जमीन के विवाद का हवाला देते हुए अपने रिश्तेदारों पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।