इटावा: होली पड़वा पर इस बार नहीं होगी पूर्ण बंदी, शाम 5 बजे खुलेंगी शराब दुकानें, जिला आबकारी अधिकारी ने दी जानकारी
होली की पड़वा यानि बुधवार 4 मार्च को शराब की दुकानें पूर्ण रुप से बंद नहीं रहेंगी। सिर्फ सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक इनकी बंदी रहेगी। शाम पांच बजे के बाद सभी दुकानें देशी व कंपोजिट खुल जाएंगी। यह जानकारी आबकारी अधिकारी विजय पाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शासन ने इस बार होली की पड़वा यानि की 4 मार्च को होने रंग खेले जाने वाले दिन 5 बजे खुल जाएंगी।