सन्ना: मिर्च की खेती से किसानों की बदली तकदीर, सन्ना-मनोरा-बगीचा से कई राज्यों में हो रही सप्लाई
Sanna, Jashpur | Sep 1, 2026 जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मिर्च की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। सन्ना, मनोरा और बगीचा क्षेत्र के किसान बड़ी मात्रा में मिर्च का उत्पादन कर रहे हैं। यहां उत्पादित मिर्च की मांग अब सिर्फ स्थानीय बाजारों तक सीमित नहीं है, बल्कि उड़ीसा, झारखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों तक इसकी सप्लाई की जा रही है। बेहतर उत्पादन और