बंजरिया: सिसवा पश्चिमी पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत शुक्रवार मुखिया ने अधिकारियों से की
सिसवा पश्चिमी पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में गड़बड़ी को लेकर स्थानीय मुखिया माया देवी ने शुक्रवार जिला पंचायती राज पदाधिकारी व विभागीय मंत्री से की है। पब्लिक एप्प की टीम से बात करते हुए मुखियापति नन्दलाल साह ने बताया कि निर्माण में अनदेखी की गई है। साथ ही मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नही किया गया है। जब तक ठीक नही होता तब तक भवन हम नही लेंगे।