गोला गोकरणनाथ: मोतीपुर गांव में देर रात दहशत, वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर शारदा नदी में छोड़ा
मोतीपुर गांव में देर रात दहशत, वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर शारदा नदी में छोड़ा।गोला तहसील क्षेत्र के बांकेगंज क्षेत्र के मोतीपुर गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विशालकाय मगरमच्छ ग्रामीण विजय कुमार के घर में घुस गया। घर के भीतर मगरमच्छ देखकर परिजन सहम गए और गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर मैलानी रेंज बफर जोन की वन विभाग की