भरतपुर में जाट समाज की आज हुंकार रैली है। इसमें राजस्थान के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भी जाट समाज के लोग शामिल हो रहे हैं। रैली भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर की जा रही है। इस रैली में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी शामिल होंगे।