बहराइच: बहराइच जनपद में अग्निकांड से प्रभावित 40 लोगों के खातों में भेजी गई 2.37 लाख की धनराशि डीएम मोनिका रानी ने दी जानकारी
बहराइच जनपद में अग्निकांड पीड़ितों के खातों में सहायता राशि भेजी गई है। रविवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएम मोनिका रानी ने बताया कि जनपद के विभिन्न तहसील क्षेत्र में अग्निकांड प्रभावित 40 लोगों के खातों में 237000 की धनराशि अहैतुक सहायता, गृह अनुदान के रुप में प्रदान की गई है।