बहराइच: मझौवा बुजुर्ग इलाके में खेत देखने गए बुजुर्ग पर दबंगों ने मारपीट कर किया लहूलुहान,थाने में की शिकायत
जिले के मझौवा बुजुर्ग इलाके में खेत देखने गए बुजुर्ग को दबंगों ने मारपीट कर किया लहूलुहान कर दिया। जिससे वह घायल हो गए और थाने में इसकी शिकायत की। दबंग स्टे लगी जमीन पर जबर्दस्ती अवैध निर्माण कर रहे थे। जबकि न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित होने के बाद भी दबंग पीड़ित के खेत पर निर्माण कर रहे थे। रोकने गए बुजुर्ग पर दबंगों ने जमकर मारापीटा। जांच जारी है।