बहराइच: बिचपरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक को गंभीर हालत में लखनऊ किया गया रेफर
थाना मोतीपुर के बिचपरी पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उपचार किया बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार युवक फर्नीचर का काम करता है और वापस अपने घर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। लखनऊ रेफर हो गया है।